‘ये कैसा I.N.D.I.A है, आपस में ही लड़ता है’, निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में विपक्ष पर साधा निशाना

नई दिल्ली : एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही चर्चा का आज पीएम मोदी लोकसभा में जवाब देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात की पुष्टि की। पीएम अपने भाषण में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाने के साथ कांग्रेस पर हमलावर रुख अपना सकते हैं।

बता दें कि विपक्ष ने 26 जुलाई को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था। हालांकि, मोदी-सरकार मात नहीं खाएगी, क्योंकि भाजपा और उसके सहयोगियों के पास लोकसभा में बहुमत है।

आपका बैंकों में फैलाया रायता हम साफ कर रहे

सीतारमण ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए कार्यकाल के समय बैंकों में जमकर घोटाले हुए और यही वजह थी कि कई पब्लिक बैंक घाटे में थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद अब पब्लिक बैंक बड़े मुनाफे में चल रहे हैं।

बनेगा, मिलेगा जैसे शब्द अब प्रचलन में नहीं

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण के दौरान कहा कि बनेगा, मिलेगा जैसे शब्द अब प्रचलन में नहीं हैं। आजकल लोग बन गया, मिल गया, आ गया उपयोग कर रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान लोग कहते थे बिजली आएगी, अब लोग कहते हैं बिजली आ गई। पहले कहते थे गैस कनेक्शन मिलेगा, अब कहते हैं गैस कनेक्शन मिल गया।

ओवैसी ने पूछा-बिलकिस बानो बेटी है या नहीं?

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में नफरत का बीज बोया गया। मणिपुर में सेना के हथियारों को लूटा जा रहा है। बिलिकिस बानो दुष्कर्म केस के आरोपियों की रिहाई पर ओवैसी ने पूछा कि क्या बिलकिस बानो बेटी है या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds