बलूचिस्तान के पंजगुर में लैंडमाइन ब्लास्ट, यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष सहित सात लोगों की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में एक बार फिर बॉम्ब ब्लास्ट हो गया। यहां एक सुरंग में विस्फोट हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि घटना में बलूच लिबरेशन फ्रंट का हाथ है। हादसा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रात में हुआ है।

यह है पूरा मामला

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया है। डिप्टी कमिश्नर अमजद सोमरो का कहना है कि बलागातर यूसी के चेयरमैन इश्तियाक याकूब कुछ लोगों के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। गाड़ी में एक रिमोट विस्फोटक उपकरण लगा हुआ था। गाड़ी जैसे ही बलगातर इलाके के चकर बाजार पहुंची, वैसे ही ब्लास्ट हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक बाल्टागर और पंजगुर के रहने वाले थे। चार मृतकों की पहचान उनके रिश्तेदार द्वारा की गई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अधिकारियों को आशंका है कि बलूच लिबरेशन फ्रंट सात मौतों का जिम्मेदार हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds