सीमा पार से धड़ल्ले से हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी, पंजाब में 3 साल में ड्रोन गिराने की 53 घटनाएं

नई दिल्ली : सीमा पार से राष्ट्र विरोधी तत्व और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जवाब दिया। उन्होंने लोकसभा में बताया की पिछले तीन वर्षों में और 30 जून, 2023 तक हथियारों/नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल ड्रोन की बरामदगी की 53 घटनाओं का पता चला है।

राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि इस संबंध में सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए है। इसमें  बीएसऍफ़ द्वारा सीमा पर चौबीसों घंटे निगरानी करके सीमाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है, जैसे कि गश्त करना, नाका लगाना, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर निगरानी चौकियों की निगरानी करना।

अंधेरे के दौरान क्षेत्र को रोशन करने के लिए सीमा सुरक्षा बाड़ के साथ बॉर्डर फ्लड लाइट की स्थापना की गई है। खुफिया नेटवर्क को मजबूत करना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय करना भी इसमें शामिल है।

सीसीटीवी/पीटीजेड कैमरे, आईआर सेंसर और इन्फ्रारेड अलार्म से लैस वाहनों और अतिरिक्त विशेष निगरानी उपकरणों और एकीकृत निगरानी तकनीक को तैनात किया गया। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम भी स्थापित किया गया था।

एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए गए

ड्रोन खतरों से निपटने के लिए पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, एक एंटी-रॉग ड्रोन एसओपी तैयार किया गया है और इसे फील्ड यूनिट में प्रसारित किया गया है। इन सभी का सही से पालन भी किया जा रहा है।

आंतरिक इलाकों में तलाशी के लिए ऐसे किसी भी ड्रोन की गतिविधि देखे जाने पर, स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया जाता है। ड्रोन गिराने के संदिग्ध क्षेत्रों में नियमित रूप से डेप्थ नाके लगाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds