अक्षय कुमार की पहली फिल्म में नजर आई शांतिप्रिया का खुलासा, काम मांगने पर एक्टर ने बात करना कर दिया बंद

मुंबई : शांतिप्रिया ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म सौगंध में काम किया था। अब उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि जब वह अभिनेता से काम मांगने गई, तब उन्होंने उनके साथ बात करना बंद कर दिया। शांतिप्रिया ने कहा कि उन्होंने अभिनेता से ‘हॉलीडे: अ सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी’ फिल्म के सेट पर भेंट की थी और उनसे काम की बात की थी।

शांतिप्रिया ने अक्षय कुमार पर क्या आरोप लगाए हैं?

शांतिप्रिया ने एक पोर्टल को इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अक्षय कुमार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि जब अभिनेता से वह काम मांगने पहुंची थी, तब उन्होंने उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह फिल्म के सेट पर एक्टर से मिलने पहुंची थी तब उन रवैया उनके प्रति काफी अच्छा था। उन्होंने उनकी पहचान सोनाक्षी सिन्हा से भी कराई। इसके बाद, शांतिप्रिया ने अक्षय कुमार से फिल्मों में वापसी करने की अपनी योजना के बारे में भी बताया।

अक्षय कुमार ने शांतिप्रिया की बात सुनकर क्या कहा?

उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय कुमार ने उनकी बात सुनकर कहा कि वह आज भी बहुत खूबसूरत है लेकिन वह एक्ट्रेस की भूमिका नहीं निभा पाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि शादी के बाद एक्ट्रेस को एक्टर की तरह नहीं ट्रीट किया जाता है। बाद में उन्होंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

शांतिप्रिया ने अक्षय कुमार के साथ के अनुभव को दिल तोड़ने वाला क्यों बताया?

शांतिप्रिया आगे कहती हैं कि उन्होंने अक्षय कुमार को कई मैसेजेस भी भेजें लेकिन उन्हें उनकी ओर से कोई रिप्लाई नहीं मिला। उनकी मां को इससे दुख हुआ। उन्होंने अभिनेता से फिर कभी भी संपर्क नहीं करने की सलाह भी दी। उन्होंने अक्षय के साथ के अनुभव को दिल तोड़ने वाला भी बताया। इसके बाद, उन्हें लगने लगा कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी से इच्छा अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। शांतिप्रिया ने आगे कहा कि अक्षय कुमार को नई सेक्रेटरी मिल गई। इसके बाद, उन्होंने एक बार फिर अपना परिचय उन्हें दिया।  इस पर उन्हें जवाब मिला कि वह अभिनेता से उन्हें संपर्क करने के लिए कहेंगी लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।

शांतिप्रिया ने अक्षय कुमार के डेब्यू पर क्या कहा है?

शांतिप्रिया ने यह भी कहा कि जब फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार डेब्यू कर रहे थे, तब उन्होंने तीन-चार फिल्में कर ली थी और अक्षय का डेब्यू उनके साथ हो रहा था लेकिन उन्होंने इसपर कोई आपत्ति नहीं जताई। अब जब उनकी बारी आई, तो उन्होंने पीठ दिखा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds