भारत की पहली क्लि-फाई थ्रिलर सीरीज लेकर आ रहे हैं नीला माधब पांडा, हाईवे नाइट्स ओटीटी पर होगी रिलीज

मुंबई : कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुके और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित निर्माता-निर्देशक नीला माधब पांडा भारत की पहली क्लि-फाई थ्रिलर सीरीज ‘द जेंगाबुरु कर्स’ लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसे सीरीज 9 अगस्त को सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा। उधर, शुभम सिंह द्वारा निर्देशित और प्रकाश झा अभिनीत हाईवे नाइट्स को अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा रहा है।

‘द जेंगाबुरु कर्स’ का ट्रेलर आया सामने

‘द जेंगाबुरु कर्स’ में ओडिशा के एक छोटे से शहर की प्रिया दास की कहानी को दिखाया जाएगा। प्रिया लंदन में रहती है। लेकिन जब उसके पिता प्रोफेसर दास संदिग्ध रूप से लापता हो जाते हैं, तो प्रिया को ओडिशा वापस आने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जैसे ही वह अपने पिता की तलाश शुरू करती है, तो अजीब घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू हो जाती है। जो स्वदेशी बॉन्डिया जनजाति और खनन राज्य ओडिशा के बीच एक अप्रत्याशित संबंध को उजागर करती है। ‘द जेंगाबुरु कर्स’ का ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

स्टूडियो नेक्स्ट द्वारा निर्मित द जेंगाबुरु कर्स का निर्माण और निर्देशन नीला माधब पांडा द्वारा किया गया है। इसके जरिए नीला माधब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज में आलोकानंद दासगुप्ता ने संगीत दिया है और दुर्गा प्रसाद महापात्र प्रोडक्शन डिजाइनर हैं। फारिया अब्दुल्ला, नासिर, मकरंद देशपांडे, सुदेव नायर, दीपक संपत और हितेश दवे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हाईवे नाइट्स ने कई पुरस्कार किए अपने नाम

हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर का जब भी जिक्र किया जाएगा तो उस लिस्ट में डायरेक्टर प्रकाश झा का भी नाम शामिल होगा। डायरेक्शन के अलावा एक्टिंग की दुनिया में भी प्रकाश अपनी छाप छोड़ चुके हैं। 20 मिनट की लघु फिल्म हाईवे नाइट्स को लॉस एंजिल्स में नाटकीय रूप से रिलीज किया गया था। ब्राजील यूनेस्को ने फिल्म की स्क्रीनिंग की। हाईवे नाइट्स ने दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड सहित 15 पुरस्कार जीते हैं। बता दें कि, अब आप इस शॉर्ट फिल्म को टीवी, टाटा स्काई, एयरटेल स्ट्रीम, एप्पल टीवी, गूगल प्ले के माध्यम से अमेजन प्राइम वीडियो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds