कौन हैं ‘बिग बॉस OTT 2’ की वाइल्ड कार्ड एंट्री स्नेहिल मेहरा? संजय लीला भंसाली संग कर चुकी हैं काम

मुंबई : ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का ग्रैंड फिनाले 13 अगस्त को है, और इसी बीच मेकर्स धड़ाधड़ वाइल्ड कार्ड एंट्री कर रहे हैं। हाल ही एल्विश यादव, आशिका भाटिया और पलक पुरसवानी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। अब एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है। यह हैं स्नेहिल दीक्षित मेहरा, जो ‘बीसी आंटी’ के नाम से पॉपुलर हैं। वह सिद्धार्थ शुक्ला के एक टीवी शो की राइटर भी रह चुकी हैं और उनके वीडियो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

Bigg Boss OTT 2 शो 17 जून को शुरू हुआ था, जिसे दो हफ्ते एक्सटेंड कर दिया गया था। बिग बॉस के घर से तीन एविक्शन हुए थे, जिनमें से एक यानी पलक पुरसवानी वापस आ चुकी हैं। वहीं चौथे एविक्शन के रूप में साइरस ब्रोचा को फैमिली में मेडिकल इमर्जेंसी के कारण बाहर भेज दिया गया। उस हिसाब से देखें तो अभी तक सिर्फ दो ही एलिमिनेशन हुए हैं। बाकी सारे कंटेस्टेंट्स घर में मौजूद हैं, और मेकर्स एक के बाद एक चार वाइल्ड कार्ड एंट्री ले आए हैं।

स्नेहिल मेहरा की Bigg Boss OTT 2 में एंट्री

अब नई वाइल्ड कार्ड एंट्री Snehil Dixit Mehra हैं। उनकी एंट्री शो में कब होगी, यह अभी बताया नहीं गया है। लेकिन ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की कन्फर्म वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं। आइए आपको बताते हैं कि स्नेहिल मेहरा कौन हैं।

कौन हैं स्नेहिल मेहरा?

स्नेहिल मेहरा एक एक्ट्रेस, कंटेंट क्रिएटर, राइटर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। वह एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी की भी कंटेंट हेड रह चुकी हैं। स्नेहिल ‘बीसी आंटी’ के नाम से मशहूर हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। BC का मतलब यहां Bheri Cute से है।

लॉकडाउन के दौरान पॉपुलैरिटी

कोरोना के दौरान हुए लॉकडाउन में ‘बीसी आंटी’ का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें क्वारंटीन जोशी, कोविड अवस्थी, कोरोना पाल सिंह और आत्मनिर्भर केलावाला जैसे नाम थे। उसी ने स्नेहिल को मशहूर कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds