भाई, बहन को बंधक बनाकर पीटने वाला पति गिरफ्तार, पत्नी फरार

पोड़ी बचरा : पोड़ी मुख्यालय में मोबाइल दुकान संचालक पति और पत्नी के द्वारा मारपीट के मामले में खड़गवां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट करने के आरोप में मोबाइल दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मारपीट की शिकार हुई आदिवासी भाई बहन के मामले में फरार दुकान संचालक की आरोपित पत्नी बिंदू ठाकुर की तलाश जारी है, पुलिस टीम फरार महिला की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पोडी बचरा के रहने वाले उमेश ठाकुर ने बीते गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ मिलकर दुकान में आए भाई बहन को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की थी। पीड़ितो ने खड़गवां थाने में मामला दर्ज कराया।
फरार आरोपित पत्नी की सरगर्मी से की जा रही तालाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के ने मारपीट करने वालो की पहचान की और 24 घंटे में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया पुलिस मामले में आरोपित पत्नी की तलाश कर रही है।
आरोपित महिला पूर्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पोड़ी बचरा मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर थी और वर्तमान में महिला बिहान योजना समूह में कार्यरत हैं । खड़गवां पुलिस ने धारा 354, 354ख, 294, 506, 323, 355, 34, (1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।