उत्तर भारत में बारिश-बाढ़ से अब तक 100 की मौत, हिमाचल समेत इन राज्यों में खतरा बरकरार

नई दिल्ली : उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भारी बारिश और बाढ़ का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में ज्यादा तबाही हुई है। मानसून के इस सीजन में उत्तर भारत में कुल 100 लोग की जान जा चुकी है। इनमें से 80 मौत को अकेले हिमाचल प्रदेश में हुई है। इस बीच, लगातार चौथे दिन बाढ़ से हो रही तबाही की खबरें और फोटो-वीडियो सामने आ रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

उत्तराखंड के 4 जिलों में रेड अलर्ट

उत्तराखंड के चार जिलों- नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौढ़ी गढ़वाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम कार्यालय ने हरिद्वार, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून में चार दिन बाद खिली धूप

चार दिन भारी वर्षा के बाद बुधवार को हल्की धूप खिली। मार्ग अवरुद्ध होने से चारधाम यात्रा बाधित है। रुद्रप्रयाग से तिलवाड़ा के बीच हाईवे पर मलबा आने से गौरीकुंड हाईवे पर अभी आवाजाही बंद है। दोपहर तक हाईवे खुलने की उम्मीद है। बदरीनाथ व केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही सुचारू है।

हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक आपदा में उज्जैन के 15 से अधिक लोग फंसे

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के रूप में आई प्राकृतिक आपदा में उज्जैन के कई सैलानी फस गए हैं। स्थानीय पर्यटकों की संख्या 15 से अधिक बताई जा रही है।

भारी बारिश से रेल सेवाएं प्रभावित, वंदे भारत समेत कई ट्रेन कैंसिल

उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.. इसके साथ ही ये बारिश अपने साथ तबाही लेकर आई है. . बारिश के कारण कई सड़कें बंद हो गई है.. कई गांव के संपर्क टूट गए हैं,.. नदी नाले उफान पर हैं और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की खबरें भी सामने आ रही हैं.. भारी बारिश का रेल सेवाओं पर भी असर देखने को मिल रहा है..

कई ट्रेनें रद्द हो गई है, तो वहीं कईयों के रूट बदल दिए गए हैं। भारी बारिश के बीच ट्रेनों के रूट भी लगातार बदले जा रहे हैं। देहरादून-सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी, देहरादून-काठगोदाम नैनी जनशताब्दी, देहरादून-गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस और देहरादून-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरिद्वार से चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds