अमेरिका से 150 भारतीय कलाकृतियां वापस लाएगी सरकार, छह महीने में पूरा हो सकता है काम

हंपी : सरकार अमेरिका से 150 भारतीय कलाकृतियां वापस लाएगी। यह कार्य अगले तीन से छह महीने के बीच पूरा किया जाएगा। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने जी20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक से पहले कहा कि भारत ने सभी देशों के बीच 1970 के समझौते पर व्यापक रूप से चर्चा की है। हम व्यापक सहमति विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं कि सभी जी20 देशों को कम से कम समझौते का हस्ताक्षरकर्ता बनना चाहिए। इस प्रक्रिया का भारत को निश्चित रूप से बड़ा लाभ मिलेगा।

अवैध तस्करी रोकने का आग्रह!

उन्होंने कहा कि यह समझौता सांस्कृतिक संपत्तियों के अवैध आयात, निर्यात और स्वामित्व के हस्तांतरण को रोकने से जुड़ा है। साथ ही संबंधित देशों से सांस्कृतिक संपत्ति की अवैध तस्करी को रोकने के लिए उपाय करने का आग्रह करता है।

गोविंद मोहन ने कहा कि द्विपक्षीय तौर पर भी भारत अमेरिका जैसे देशों के साथ काम कर रहा है। हमें अगले तीन से छह महीनों में अमेरिका से 150 ऐसी कलाकृतियां मिलने की उम्मीद हैं। यह आजादी के बाद से भारत वापस आई कलाकृतियों की 50 प्रतिशत से अधिक होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button