Video : मजदूरों ने घर की दीवार खड़ी करने के लिए लगाया जुगाड़, लोगों की नजर में फ्लॉप हो गया आइडिया

मजदूरों का काम मेहनत मांगती है। ईंट उठाकर ऊपर चढ़ाने से लेकर ईंटो को जोड़कर दीवार बनाने के लिए मसाला तैयार करना… ऐसे तमाम काम होते हैं, जिसे करना में पसीने छूट जाते हैं। पर जब जुगाड़ लगता है, तो बड़े से बड़े टास्क भी पलक झपकते पूरा हो जाता है।

सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मजदूर दीवार खड़ी करते मिस्त्री की मदद करते नजर आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शानदार तरीका खोजा है, जिसे देखने के बाद जिसे देखने के बाद आपको टीम वर्क का महत्व समझ आ जाएगा।

मजदूरों ने लगाया तगड़ा दिमाग…

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को (@TansuYegen) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- सब कुछ ऑटोमेटेड हो सकता है। महज 9 सेकंड के इस क्लिप में देखा जा सकता है कि तीन मजदूर एक मिस्त्री के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अनोखा तरीका अपनाया है।

 

पटरी-बल्ली की मदद से लेबर्स ने सी-सॉ जैसा दो झूला तैयार किया। जिसमें से ऊपर वाले पर मिस्त्री बैठा दिखाई दे रहा है, जिसे नीचे वाले झूले पर बैठा मजदूर, ईंट और मसाला पकड़ा रहा है। पीछे से दो लेबर खड़े होकर पटरी को ऊपर-नीचे खींचते नजर आ रहे हैं। इससे काम चुटकियों में हो जा रहा है।

इसे कहते हैं स्मार्ट वर्क…

6 जुलाई को पोस्ट किए गए क्लिप को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों ने मजदूरों के इस आइडिया को फ्लॉप बताया है, क्योंकि दो लेबर्स का काम 4 को करना पड़ रहा है। एक ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया- जिसने भी इन्हें काम पर रखा है, उसे दो का खर्चा फालतू देना पड़ेगा।

दूसरे ने कहा- बहुत बढ़िया तरीका। खैर, कोई कुछ भी कहे लेकिन इस देसी जुगाड़ को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि इन्हें हार्ड वर्क को स्मार्ट वर्क में बदलना अच्छे से आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds