Fahadh Faasil का खुलासा, ‘पुष्पा भाऊ’ और ‘भंवर सिंह’ के बीच होगी तेज लड़ाई, कहा- इसे लेकर हूं काफी उत्साहित

मुंबई : पुष्पा द राइज से फेमस हुए फहद फाजिल ने खुलासा किया है कि सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली पुष्पा द रूल में उनके और अल्लू अर्जुन के बीच लड़ाई तीखी होने वाली है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म बहु प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म मई या अगस्त 2024 में रिलीज हो सकती है।

पुष्पा द रूल फिल्म का एक्शन कैसा है?

पुष्पा द रुल फिल्म का एक्शन काफी दमदार है। यह एक गैंगस्टर की कहानी है। इस फिल्म में फहद फासिल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि फिल्म के अगले भाग में बहुत कुछ होने वाला है जो कि दर्शकों को काफी पसंद आएगा। फहद फासिल ने पिंकविला से बातचीत की है। उन्होंने कहा है,

“पुष्पा का दूसरा भाग भंवर सिंह के लिए है। इन दोनों के बीच बहुत ज्यादा लड़ाइयां होगी और सारी कहानी इन दोनों की लड़ाईयों के आसपास ही होगी।”

फहद फाजिल किन फिल्मों में नजर आएंगे?

फहद फाजिल पुष्पा के अलावा मलयालम फिल्म में भी नजर आएंगे। उन्होंने अपनी इस फिल्म के बारे में बताते हुए कहा,

“हम अगले वर्ष फिल्म की शूटिंग शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल निर्देशक अपनी फिल्म के साथ व्यस्त हैं। मेरे अपने कमिटमेंट है। हम तैयार होंगे फिर कई फिल्मों में भी नजर आएंगे।”

पुष्पा द राइज ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कैसा व्यापार किया था?

पुष्पा द राइज ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा व्यापार किया था। इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे। वहीं, फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को भी काफी सराहा गया था। दोनों इस फिल्म के माध्यम से भारतीयों के दिल में जगह बनाने में सफल हो गए थे। वह एक अच्छे कलाकार के तौर पर जाने जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds