शादीशुदा प्रेमिका का दबाया गला फिर पिलाई फिनाईल, हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार

सरगुजा : अंबिकापुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमिका जिंदा न बचे इसके लिए उसे फिनायल भी पिला दिया। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की शादी होने के बाद भी आरोपी उससे मिलता रहा। उसे शक था कि प्रेमिका का अन्य लड़कों से भी संबंध है। इसी के चलते उसने प्रेमिका की हत्या की और भाग निकला। लड़की का एक सप्ताह पहले नहर के किनारे शव मिला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

19 जून को घर से निकली थी, फिर नहीं लौटी

जानकारी के मुताबिक, नवापार, मुड़ापारा निवासी प्रमोद नागवंशी ने 21 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी बिहानी नागवंशी 19 जून की शाम 7 बजे से लापता है। वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली और फिर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद 21 जून को ही गांव के बाहर नहर के पास उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन पहुंचे और पहचान की। बिहानी का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि बिहानी की गला दबाकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने बिहानी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उससे एक नंबर पर लगातार बात होने का पता चला। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर सीतापुर के मंगारी निवासी बाबूलाल उर्फ़ प्रकाश बड़ा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने बिहानी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। साथ ही पूरी वारदात का भी खुलासा कर दिया।

छह महीने पहले ही हुई थी बिहानी की शादी

आरोपी बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि, करीब छह माह पूर्व बिहानी की शादी प्रमोद से हो गई थी। इसके बाद भी उनके बीच प्रेम संबंध बना रहा और वे मिलते थे। उसे संदेह था कि बिहानी का अन्य लड़कों से भी संबंध है और उनसे भी बातचीत करती है। 19 जून को बिहानी उससे मिलने के लिए नहर के पास पहुंची। वहां दोनों के बीच अन्य युवकों से बात करने को लेकर विवाद हो गया। इस पर आक्रोशित बाबूलाल ने बिहानी का गला घोंट दिया। उसके जिंदा बच जाने के डर से उसने अपने पास रखा फिनायल भी पिला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds