हैदराबाद में राहगीरों पर गिरा फ्लाईओवर का स्लैब, आठ लोग घायल, दो को सिर पर गंभीर चोट

हैदराबाद : तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार को लापरवाही की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के एलबी नगर इलाके में एक फ्लाईओवर का स्लैब अचानक गिर पड़ा। इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें दो लोगों को सिर पर गंभीर चोट आई है।

बताया गया है कि इस घटना में घायल हुए लोगों को सिकंदराबाद के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने आईपीसी की धारा 337 के तहत मामला भी दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds