शनि सहित 3 ग्रह हुए वक्री, आने वाले 6 महीने इन राशियों के लिए रहेंगे कष्टदायक

ज्योतिष शास्त्र में शनि, राहु और केतु को महत्वपूर्ण माना जाता है। इन तीनों ग्रहों की चाल का असर 12 राशियों पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि 17 जून से कुंभ राशि में गोचर कर चुके है। अगले छह महीने तक वक्री अवस्था में रहेंगे। राहु और केतु सदैव वक्री दिशा में चलते हैं। इस तरह तीनों ग्रह अगले 6 माह तक कक्षा बने रहेंगे। आइए जानते हैं अगले 6 महीने किन राशियों को कष्ट झेलने पड़ेंगे।

सिंह राशि

शनि, राहू और केतु के वक्री होने से आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। मनचाहा परिणाम न मिलने से निराश हो सकते हैं। यह समय आपकी नौकरी में बदलाव भी ला सकता है। धन अटकने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी चुनौतियां भी चिंता का विषय हो सकती हैं।

कर्क राशि

शनि की वक्री चाल कर्क राशि के लिए नकारात्मक स्थिति पैदा कर सकती है। इस दौरान तनावग्रस्त और चिंतित महसूस कर सकते हैं। अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

शनि और राहु की वक्री चाल वृश्चिक राशि वालों के लिए परेशानी ला सकती है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। इस दौरान नया व्यवसाय या प्रोजेक्ट शुरू करने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds