मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ राज्य, कई जगह हुआ भूस्खलन; बाढ़ में बहे पुल, सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त

गंगटोक : सिक्किम में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है, कई सड़कें और संपत्तियां इससे प्रभावित हुई हैं। अब तक इसके कारण पश्चिम सिक्किम जिले में कई जगह भूस्खलन हुए, जिससे लगभग 100 घर क्षतिग्रस्त हो गए और पुल बह गए। इस बात की जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई है।

बाढ़ के कारण बहा पुल

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भारी बारिश के कारण कॉलेज खोला घाटी के ऊपरी इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे सिम्फोक में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां पर बाढ़ के कारण एक बड़ा पुल बह गया।

सड़के, घर और पशुधन प्रभावित

अधिकारियों ने कहा कि ग्यालशिंग जिले के अंतर्गत डेंटम सब डिवीजन में भी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण वहां पर सैकड़ों घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। कृषि भूमि और पशुधन भी प्रभावित हुए हैं।

सड़कों और पुल की बहाली का काम शुरू

अधिकारियों ने कहा कि लोअर सपुंग में कॉलेज खोला पर बना पुल भी भूस्खलन की वजह से बह गया है। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान की, और बताया कि सड़कों और पुलों की बहाली का काम शुरू कर दिया गया है।

2500 से अधिक पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू

16 जून को लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग घाटियों में भारी मूसलाधार बारिश हुई थी, जिसके कारण चुंगथांग में भूस्खलन हो गया। इस दौरान वहां पर लगभग 2500 से अधिक पर्यटक फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। अधिकारियों ने बताया कि जिन क्षेत्रों में सड़क को बनाने का काम चल रहा है, वहां पर किसी को जाने का परमिट नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds