डॉ मैंडी कोहेन होंगी सीडीसी की नई निदेशक, राष्ट्रपति बाइडन ने की घोषणा

न्यूयॉर्क : उत्तरी कौरोलिना की पूर्व अधिकारी डॉ मैंडी कोहेन रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) की नई निदेशक होंगी। व्हाइट हाउस ने इसकी घोषणा की। डॉ कोहेन के पास कई वर्षों तक काम करने का अनुभव है।

डॉ कोहेन के पास कई वर्षों तक काम करने का अनुभव

जानकारी के अनुसार, डॉ कोहेन 2017 से लेकर पिछले साल तक उत्तरी कैरोलिना में स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग की सचिव थीं। इससे पहले, वह दो संघीय एजेंसियों में स्वास्थ्य संबंधी नौकरियों में कार्यरत थीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ कोहेन देश के उन शीर्ष चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों में से एक हैं, जिनके पास बड़े संगठनों का नेतृत्व करने का अनुभव है। साथ ही उनके पास अमेरिकियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने का ट्रैक-रिकॉर्ड है।

कौन हैं डॉ कोहेन?

डॉ कोहेन का पालन-पोषण न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में हुआ है। उनकी मां एक नर्स थी। डॉ कोहेन ने येल से मेडिकल डिग्री और हार्वर्ड से पब्लिक हेल्थ में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही वह एक वकील भी रह चुकी हैं।

डॉ कोहेन ने संघीय सरकार के लिए 2008 में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन्स अफेयर्स में काम करना शुरू किया। यहां उन्होंने महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उप निदेशक के तौर पर काम किया। उन्होंने 2017 में उत्तरी कैरोलिना में स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग में नौकरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds