लॉगिन

आज से तीन दिन राममय होगा छत्तीसगढ़, कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल भी होंगे शामिल

Chhattisgarh June 1, 2023 रिपोर्टर: shailesh
आज से तीन दिन राममय होगा छत्तीसगढ़, कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल भी होंगे शामिल

आज से तीन दिन राममय होगा छत्तीसगढ़, कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल भी होंगे शामिल

रायपुर : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में दण्डकारण्य में अरण्य कांड की गूंज सुनाई देगी। छत्तीसगढ़ राम मय होगा। रामचरित और रामायण की गाथा ना सिर्फ देश के भीतर बल्कि विदेश में भी सुनाई देगी। एक से तीन जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित इस महोत्सव में 12 राज्यों की मंडलियां प्रस्तुतियां देंगी। साथ ही कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल भी शामिल हो रहे हैं। महोत्सव का केंद्र बिंदु अरण्य कांड होगा।

वनवास के दौरान दण्डकारण्य (दक्षिण कोसल) में प्रभु श्रीराम ने सबसे ज्यादा समय बिताया था। इसलिए महोत्सव अरण्य कांड पर केंद्रित रहेगा। मंच भी अरण्य कांड के दृश्यों से रंगा नजर आ रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। संगीतमयी रामायण की प्रस्तुति के साथ ही प्रसिद्ध भजन गायक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि व अन्य केबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। पहले दिन उत्तराखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ की मंडलियां व दूसरे दिन झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, असम, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ की अन्य दूसरी मंडलियों के बीच व्याख्या, संगीत और नृत्य के आधार पर प्रतियोगिता होगी। समापन समारोह पर विजेता दलों को नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds