शादी का झांसा देकर लड़कियों से करते रहे दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर : जिले में नगरनार थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवतियों के शारीरिक शोषण करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवतियों को पहले तो प्रेम जाल फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करते रहे। दो लड़कियों ने आरोपीयो के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

नगरनार थाने में दो अलग-अलग लड़कियों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोप है कि सुशील कुमार बघेल और उमेश पटेल ने शादी का झांसा देकर लड़कियों का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद एक आरोपी युवक को ग्राम तुरेंनार तो दूसरे को ग्राम सेमरा से पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds