गो माता को खिलाएं हरा चारा, दूर होगी जीवन की सभी समस्याएं

गो माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। नियमित रूप से गो माता को हरा चारा खिलाने से ग्रह दोष पीड़ा दूर होती है। जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है। जो व्यक्ति गो सेवा करता है, उसके घर में कभी दरिद्रता नहीं आती।

अगर आप बीमारियों का सामना कर रहे हैं, घर में पारवारिक झगड़ा चल रहा है, व्यापार-व्यवसाय मंदा चल रहा है तो इसका कारण ग्रह दोष पीड़ा हो सकता है। इससे निजात पाने के लिए आप नियमित रूप से गो माता को हरा चारा खिलाएं। इससे आपकी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। सभी शास्त्रों में गो माता को पूजनीय और पवित्र माना गया है। जब भी गो माता दिखाई दे तो उसकी पीठ पर हाथ फेरना चाहिए। गो माता को सहलाने से वह प्रसन्न होती है तो इससे हमारे कई ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं।

गो माता की परिक्रमा करें

शनिवार को काली गो माता की पूजा करके कुमकुम और चावल चढ़ाना अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही गो माता को अपने हाथों से बूंदी के लड्डू खिलाएं और उसकी परिक्रमा करें। इस उपाय से शनि के दोष दूर हो सकते हैं।

रोटी में गुड़ रखकर खिलाएं

मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति नियमित रूप से गो माता को रोटी में गुड़ रख कर खिलाता है उसकी हर क्षेत्र में उन्नति होती है। लगातार उसे तरक्की मिलती जाती है। अगर आप भी तरक्की पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से गो माता को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं। घर में रोटी बनाते समय भी हमें सबसे पहले एक रोटी गो माता के लिए बनानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds