लॉगिन

घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की आशंका

Chhattisgarh November 21, 2026 रिपोर्टर: shailesh
घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की आशंका

घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की आशंका

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलसरा गांव की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि विवाद के बाद पति ने ही कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल पर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds