लॉगिन

विकास अग्रवाल ने दुबई भेजे पैसे केंद्रीय एजेंसी का दबाव बढ़ा तो 12 सौ करोड़ रुपये हवाला के जरिए किए शिफ्ट

Chhattisgarh November 17, 2026 रिपोर्टर: shailesh
विकास अग्रवाल ने दुबई भेजे पैसे केंद्रीय एजेंसी का दबाव बढ़ा तो 12 सौ करोड़ रुपये हवाला के जरिए किए शिफ्ट

विकास अग्रवाल ने दुबई भेजे पैसे केंद्रीय एजेंसी का दबाव बढ़ा तो 12 सौ करोड़ रुपये हवाला के जरिए किए शिफ्ट

रायपुर। शराब घोटाला के मनी मैनेजर विकास अग्रवाल तथा महादेव सट्टा एप के एक और प्रमोटर रवि उप्पल के दुबई में पकड़े जाने के बाद इंटरपोल की नोडल एजेंसी सीबीआई ने दोनो आरोपियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी है। आरोपियों को भारत प्रत्यर्पित करने संबंधित चैनलों के माध्यम से केंद्रीय जांच एजेसी के अफसर यूएई के अफसरों से लगातार संपर्क में है।

शराब घोटाले की जांच कर रही राज्य की जांच एजेंसी ईओडब्लू के एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि अनवर ढेबर का करीबी तथा उसका साथी विकास अग्रवाल ने केंद्रीय जांच एजेंसी का दबाव बढ़ने पर शराब घोटाला की 12 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि हवाला चैनल के माध्यम से वर्ष 2022 में शिफ्ट किया। उसने वह रकम मई 2022 से जुलाई 2022 के बीच शिफ्ट किया है। हवाला के जरिए रकम शिफ्ट करने आरोपी ने सौ करोड़ रुपए के करीब राशि खर्च की थी।

अनवर ढेबर के कहने पर रकम ट्रांसफर

दुबई में हवाला के जरिए जो रकम ट्रांसफर की गई है, वह रकम अनवर देबर के कहने पर विकास ने शिफ्ट की थी। उस रकम से दुबई मे जो प्रापर्टी खरीदी गई है, उसकी केंद्रीय जांच एजेंसी पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही  यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है, घोटाले की रकम में से किन किन लोगों के हिस्से की कितनी रकम दुबई में ट्रांसफर की गई है।

आईटी से बचने तीन से चार जगह कलेक्शन पाईंट

घोटाले की रकम का मैनेजमेंट विकास अग्रवाल ही संभालता था। रकम को कब मंगाना है. इसका निर्णय उसी के द्वारा लिया जाता था। आईटी तथा अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का दबाव बढ़ने पर विकास घोटाले से प्राप्त आय को अलग-अलग सेंटर में मंगाता था। इसके बाद वह उसे कलेक्शन कर अनवर देबर तक पहुंचाता था। अनवर ढेबर के कहने पर उसके द्वारा वह रकम अन्य संबंधित लोगो तक पहुंचाया जाता था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds