रायपुर। मानदेय में बढ़ोतरी और नियमितीकरण समेत छह सूत्रीय मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं जिला स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन करने जा रही है। यह आंदोलन तीन दिनो तक चलेगा. जिसमे अलग-अलग तरीको से विरोध दर्ज कराया जाएगा।
नुक्कड़ नाटक से बताएंगी अपनी समस्याए
आंदोलन के पहले चरण में आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी समस्याओं और मांगो को सामने रखेगी। इसके जरिए सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।
थाली चम्मच बजाकर जताएंगी विरोध
18 नवंबर को थाली और चम्मच बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, 29 नवंबर को काला चश्मा और काली साड़ी पहनकर काला दिवस मनाया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कहना है कि वे अपनी छह सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलन कर रही है। इसमें मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण प्रमुख मांगे है।