लॉगिन

मुर्गा बाजार की आड़ में जुए का खेल: पुलिस की दबिश से मची भगदड़ 31 लाख की संपत्ति के साथ 16 जुआरी गिरफ्तार

Chhattisgarh November 10, 2026 रिपोर्टर: shailesh
मुर्गा बाजार की आड़ में जुए का खेल: पुलिस की दबिश से मची भगदड़ 31 लाख की संपत्ति के साथ 16 जुआरी गिरफ्तार

मुर्गा बाजार की आड़ में जुए का खेल: पुलिस की दबिश से मची भगदड़ 31 लाख की संपत्ति के साथ 16 जुआरी गिरफ्तार

कांकेर। दीपावली के दिन जहां लोग त्योहार की खुशियां मना रहे थे, वहीं कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में मुर्गा बाजार की आड़ में लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 54 हजार रुपये से अधिक नकदी के साथ 3 कार और 6 बाइक समेत करीब 31 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

मुर्गा बाजार की आड़ में लग रहा था रुपयों का दांव

मिली जानकारी के अनुसार चारामा थाना क्षेत्र के पूरी गांव में दीपावली के दिन मुर्गा बाजार की आड़ में रुपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चारामा और कोरर थाने की अलग-अलग पुलिस टीमों को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

पुलिस को देखते ही मची भगदड

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान वहां सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर 16 आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 54 हजार रुपये से अधिक की नगदी बरामद की गई।

3 कार और 6 बाइक समेत लाखों की संपत्ति जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही 3 कार और 6 बाइक समेत करीब 31 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस तरह पुलिस ने मौके से नकदी और वाहनों सहित बड़ी मात्रा में संपत्ति बरामद की है। बताया जा रहा है कि मुर्गा बाजार की आड़ में जुआ संचालित किए जाने की शिकायते लंबे समय से सामने आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर यह कार्रवाई की। दीपावली के दिन हुई इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds