बलौदा बाजार। शति माने जाने वाले बलौदा बाजार जिले के वनांचल में हुई सनसनीखेज हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था और अंतरजिला अपराधियों की गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। गाजा तस्करी के अवैध कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई और बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए एक युवक की सुपारी देकर हत्या कराने का मामला सामने आया है।
संबलपुर से युवक को काम दिलाने का झांसा
पुलिस ने 5 आरोपी पकड़े, 2 नाबालिग हिरासत में रायपुर और दुर्ग से जुड़े अपराधियों ने महासमुद क्षेत्र के देकर बुलाया और बया चौकी क्षेत्र के सुनसान जंगल में ले जाकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव को निर्वस्त्र अवस्था में जंगल में फेक दिया। बलौदा बाजार पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालको को अभिरक्षा में लिया गया है।
जंगल में मिली थी निर्वस्त्र लाश सीने पर था KP का टैटू
मामला 31 अक्टूबर 2026 का है। चौकी बया अंतर्गत ग्राम मुरुमडीह और रायतुम के बीच वनांचल के सुनसान रास्ते में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। युवक की उम्र करीब 20 वर्ष थी उसके शरीर और सीने पर धारदार हथियार से हमले के कई गहरे निशान थे। शव पूरी तरह निर्वस्त्र था। सीने पर अंग्रेजी मे KP और हाथों पर टैटू बने हुए थे। मृतक की पहचान नहीं होने और घटनास्थल से उसका कोई पुराना संबंध नहीं मिलने के कारण पुलिस के सामने यह ब्लाइंड मर्डर बड़ी चुनौती बन गया था।
गांजा तस्करी के वर्चस्व में हत्या, बेटे की मौत का लेना था बदला
पुलिस की विवेचना में हत्या के पीछे गांजा तस्करी के अवैध कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई और पुरानी रंजिश सामने आई। पुलिस के अनुसार मृतक करन डोगरे उर्फ KP और आरोपी इस अवैध कारोबार से जुड़े थे। अक्टूबर माह में आरोपी अमरजीत सिंह सोनी के बेटे शिवा की हत्या हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए अमरजीत ने करन की हत्या की साजिश रची और अन्य आरोपियों को सुपारी व निर्देश देकर वारदात को अंजाम दिलाया।
काम दिलाने का झांसा देकर मौत के जाल में फंसाया
आरोपियों ने मृतक से पुरानी पहचान का फायदा उठाया और महासमुंद क्षेत्र में काम दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उसे संबलपुर क्षेत्र से KIA कार में बैठाकर रवाना किया गया। दूसरी ओर वैगनआर कार में सवार आरोपी आगे-पीछे चलकर निगरानी और पायलटिंग कर रहे थे। पटेवा क्षेत्र में दोनों वाहन एकत्र हुए और फिर युवक को बया के सुनसान वनांचल में ले जाया गया। यहाँ चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके कपड़े उतारकर शव को जंगल में फेक दिया गया।
1000 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले, AI तकनीक बनी अहम सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर पटेवा, नया रायपुर, सरायपाली और रायपुर दुर्ग नेशनल हाईवे सहित टोल प्लाजा तक 1000 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध वाहनों की आवाजाही, समय और मूवमेंट का मिलान करने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया। घटनास्थल पर मिले टायरों के निशान से दो अलग-अलग चारपहिया वाहनों की संलिप्तता के संकेत मिले। तकनीकी साक्ष्यों और अंतरजिला समन्वय से मृतक की पहचान करन डोगरे उर्फ KP के रूप में हुई।
रायपुर से दुर्ग तक फैला था नेटवर्क, पांच गिरफ्तार
पुलिस ने KIA कार की आवाजाही के आधार पर पहले आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ मे दुर्ग में छिपे अन्य आरोपियों का सुराग मिला। इसके बाद दुर्ग पुलिस के सहयोग से दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अनस असरफी, सैय्यद अल्ताफ अली उर्फ फरजान, राज यादव उर्फ साई, राहुल दास मानिकपुरी और अमरजीत सिंह सोनी शामिल है। इनके साथ दो विधि से संघर्षरत बालको को भी अभिरक्षा मे लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, वैगनआर कार, KIA कार और एक स्कूटी जब्त की गई है।
बया – पिथौरा मार्ग पर उठे सुरक्षा के सवाल
इस हत्याकांड ने जिले में अपराधियों की आवाजाही और गांजा तस्करी के संभावित नेटवर्क को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। बया-पिथौरा मार्ग को लेकर पहले भी गांजा तस्करी के रूट के रूप में सवाल उठते रहे है। ऐसे में सवाल है कि क्या बाहरी जिलों के अपराधी सुनसान वनांचल और सीमावर्ती रास्तो का इस्तेमाल वारदातों को अंजाम देने के लिए कर रहे है? क्या इस मार्ग पर पुलिस की निगरानी पर्याप्त है?
पुलिस और सुरक्षा एजेसियों के लिए गंभीर चुनौती
रायपुर और दुर्ग जैसे बड़े शहरों से जुड़े अपराधियों द्वारा बलौदाबाजार जिले में हत्या जैसी वारदात को अजाम देना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती है। अब जरूरत इस पूरे मार्ग पर निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय तथा विधि से संघर्षरत बालको को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।