लॉगिन

टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

Chhattisgarh November 10, 2026 रिपोर्टर: shailesh
टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

रायपुर : छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है. जिसका अब शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बता दें कि, नवंबर-दिसंबर में तीन भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी.सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा मौका मिलने वाला है.

व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती

शिक्षा विभाग के अनुसार, व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती होगी. शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती की जाएगी. सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती होगी. इसके साथ ही सहायक शिक्षक विज्ञान के 200 पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी. कुल मिलाकर 5000 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार है.

प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी

लंबे समय से शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी राहत है. प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है. खासकर ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी. बता दें सीएम ने भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी है.

मुख्यमंत्री ने पोस्ट में क्या लिखा?

सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने आगे लिखा कि प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है. जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ बनाएगा. संभावित तारीखों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds