लॉगिन

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक डंप बरामद

Chhattisgarh November 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक डंप बरामद

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक डंप बरामद

भानुप्रतापपुर : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवादियों के विस्फोटक डंप पर सुरक्षाबलों ने कार्यवाही करते हुए  भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है,

गढ़चिरौली के ग्यारहपत्ती थाना क्षेत्र के तव्वे जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखा गया विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिला। बरामदगी में 11 कुकर, 3 बंडल कॉर्टेक्स वायर, 3 किलो गन पाउडर, 4 डेटोनेटर, बैटरी, स्टील कंटेनर, वायर बंडल, सोलर प्लेट समेत अन्य माओवादी सामग्री शामिल है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds