लॉगिन

एआई और ब्लैकमेलिंग का हाई-प्रोफाइल खेल : डीएसपी कल्पना केस से सुर्खियों में आया दीपक टंडन गिरफ्तार

Chhattisgarh November 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
एआई और ब्लैकमेलिंग का हाई-प्रोफाइल खेल : डीएसपी कल्पना केस से सुर्खियों में आया दीपक टंडन गिरफ्तार

एआई और ब्लैकमेलिंग का हाई-प्रोफाइल खेल : डीएसपी कल्पना केस से सुर्खियों में आया दीपक टंडन गिरफ्तार

रायपुर. डिजिटल युग में अब अपराध के तरीके भी हाई-टेक हो चुके हैं. बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जहां एआई तकनीक का इस्तेमाल कर तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई और फिर आपत्तिजनक खबरें फैलाकर ब्लैकमेलिंग का खेल खेला गया. मामले में एक निजी न्यूज पोर्टल के संचालक दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन को सिरगिट्टी पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

लेकिन इस आरोपी की कहानी महज एक फर्जी खबर छपने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार छत्तीसगढ़ के उस हाई-प्रोफाइल विवाद से जुड़े हैं, जिसने कुछ समय पहले पुलिस विभाग में भूचाल ला दिया था-जी हां, यह वही दीपक टंडन हैं जिन्होंने डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे.

बिलासपुर पुलिस ने अभी क्यों किया गिरफ्तार

दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर के तिफरा (महाराणा प्रताप नगर) निवासी मणीशंकर पांडेय ने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत के मुताबिक आरोपी दीपक टंडन ने AI तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ की, इसके बाद अपने न्यूज़ पोर्टल और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक और अपमानजनक शीर्षकों के साथ खबरें प्रकाशित की गईं. प्रार्थी के मुताबिक इसका एकमात्र उद्देश्य पीड़ित की सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करना और ब्लैकमेल करना था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने छत्तीसगढ़ टोन्ही प्रताड़ना निवारण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया. छानबीन के दौरान रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से आरोपी को दबोचा गया. पुलिस ने उसके दो मोबाइल भी ज़ब्त किए हैं, जिसमें कई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिले हैं. पुलिस अब यह खंगाल रही है कि इस खेल में और कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं.

डिजिटल युग में अब अपराध के तरीके भी हाई-टेक हो चुके हैं. बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जहां एआई तकनीक का इस्तेमाल कर तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई और फिर आपत्तिजनक खबरें फैलाकर ब्लैकमेलिंग का खेल खेला गया. मामले में एक निजी न्यूज पोर्टल के संचालक दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन को सिरगिट्टी पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

लेकिन इस आरोपी की कहानी महज एक फर्जी खबर छपने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार छत्तीसगढ़ के उस हाई-प्रोफाइल विवाद से जुड़े हैं, जिसने कुछ समय पहले पुलिस विभाग में भूचाल ला दिया था-जी हां, यह वही दीपक टंडन हैं जिन्होंने डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds