लॉगिन

भाजपा के वरिष्ठ विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

Chhattisgarh October 31, 2026 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा के वरिष्ठ विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

भाजपा के वरिष्ठ विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

रायपुर. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा छत्तीसगढ़ राजनीति के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में गिने जाते थे. वे दुर्ग जिले की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अहिवारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. अपने सरल स्वभाव और क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति समर्पण के कारण वे अपने समर्थकों और स्थानीय जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे.

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन की खबर मिलते ही दुर्ग जिले समेत पूरे प्रदेश के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है. भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

जाने डोमनलाल कोर्सेवाड़ा से जुड़ी जरूरी बातें

12 अगस्त 1948 को उनका जन्म हुआ था

राजनीति में आने से पहले उन्होंने शिक्षक के रूप में 26 साल सेवाएं दी

वर्ष 1998 में व्याख्याता पद से हुए सेवानिवृत्त हुए थे

वर्ष 2008 में पहली बार अहिवारा से भाजपा विधायक बने

2023 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे

उन्हें गुरु घासीदास सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है

नवंबर 2025 में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए थे

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds