लॉगिन

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड : जेल में बंद आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, धारदार हथियार से काटा हाथों की नस

Chhattisgarh October 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सूरजपुर दोहरा हत्याकांड : जेल में बंद आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, धारदार हथियार से काटा हाथों की नस

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड : जेल में बंद आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, धारदार हथियार से काटा हाथों की नस

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला जेल में बंद दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने आत्मघाती कदम उठाया है। आरोपी के हाथ में धारदार हथियार से कटने के निशान मिले हैं, जिससे हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रवेश कुमार को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उस पर केशवनगर में एक शिक्षिका और उसके बेटे की पैसों के लालच में हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में सूरजपुर जिला जेल भेजा गया था।

जेल में बंद रहने के दौरान उसके हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, आरोपी के हाथ में किसी धारदार चीज से कटने के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या के प्रयास की आशंका जताई गई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds