लॉगिन

विजयादशमी पर रायपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन : कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने किया हवन, बड़ी संख्या में जवान रहे मौजूद

Chhattisgarh October 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
विजयादशमी पर रायपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन : कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने किया हवन, बड़ी संख्या में जवान रहे मौजूद

विजयादशमी पर रायपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन : कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने किया हवन, बड़ी संख्या में जवान रहे मौजूद

रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर रायपुर पुलिस लाइन में पारंपरिक शास्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान हवन भी किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए।

शस्त्रों की विधि-विधान से हुई पूजा

दशहरे के अवसर पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन की पुरानी परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रायपुर पुलिस लाइन में पुलिस के विभिन्न शस्त्रों को पूजा के लिए रखा गया। मंत्रोच्चार के बीच पूजा- अर्चना और हवन किया गया। पुलिस कमिश्रर डॉ. संजीव शुक्ला के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शस्त्र पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस बल ने शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कामना की।

विजयादशमी पर निभाई जाती है परंपरा

विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। पुलिस विभाग भी हर साल इस दिन अपने शस्त्रों की पूजा कर परंपरा का निर्वहन करता है। रायपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानो ने अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और जनसुरक्षा का संकल्प दोहराया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds