लॉगिन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को आएंगी रायपुर, बस्तर दशहरे में होंगी शामिल, 2 दिनों तक 11 सड़कें रहेंगी बंद

Chhattisgarh October 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को आएंगी रायपुर, बस्तर दशहरे में होंगी शामिल, 2 दिनों तक 11 सड़कें रहेंगी बंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को आएंगी रायपुर, बस्तर दशहरे में होंगी शामिल, 2 दिनों तक 11 सड़कें रहेंगी बंद

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आएंगी. यहां से जगदलपुर जाएंगी. विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इसके साथ ही बस्तर दशहरा में भी शिरकत करेंगी. इस दौरान वे दो दिनों यानी 23 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में रहेंगी. उनके रायपुर प्रवास से शहर की 11 सड़कें दो दिनों तक प्रभावित रहेंगी.

इन रास्तों पर नो एंट्री

ओल्ड पुलिस हेडक्वार्टर से लोकभवन चौक: वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. लोगों को कलेक्ट्रेट चौक से गुजरना होगा.

LIC ऑफिस से सिविल लाइन रोड: ये रास्ता बंद रहेगा. इसके विकल्प के तौर पर आयकर भवन के पास से जाना होगा.

लोक भवन से सप्रे शाला: इनडोर स्टेडियम जाते वक्त काली माता मंदिर और महिला थाना होते हुए सप्रे शाला रोड तक आधे घंटे पहले रोका जाएगा.

बूढ़ेश्वर चौक से लोक भवन: महिला थाना और OCM चौक होते हुए आवागमन बंद रहेगा.

एयरपोर्ट से लोक भवन: वीआईपी रोड, एक्सप्रेसवे, शंकर नगर ब्रिज, SRP चौक होते हुए मार्ग आधे घंटे बंद हो जाएगा.

लोक भवन से एयरपोर्ट: एसआरपी चौक, शंकर नगर और एक्सप्रेसवे होते हुए ट्रैफिक को रोका जाएगा.

2000 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे

दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इसके लिए सुरक्षा के विशेष व्यवस्था की गई. सुरक्षा को चाक-चौबंद किया जा रहा है. सिक्योरिटी के लिए 2000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया जाएगा. इसमें आई-डीआईजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं. दूसरे शहरों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है.

प्रेसिडेंट का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी. शाम 4 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. यहां वे ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी.

23 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds