लॉगिन

सीएम हाउस के बाहर हंगामा एक व्यक्ति ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले, जमकर काटा बवाल

Chhattisgarh October 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सीएम हाउस के बाहर हंगामा एक व्यक्ति ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले, जमकर काटा बवाल

सीएम हाउस के बाहर हंगामा एक व्यक्ति ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले, जमकर काटा बवाल

रायपुर। सिविल लाइन इलाके में स्थित सीएम हाउसे के बाहर मंगलवार की सुबह हंगामा हो गया। दरअसल एक व्यक्ति ने यहां गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और जमकर बवाल काटा। काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। सुरक्षा कर्मियों ने हंगामेबाज को काबू में करने का प्रयास किया, किंतु बाद में पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

सीएम हाउस के सामने मचाया उत्पात

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह सीएम हाउस के मुख्य गेट के पास हुई। एक व्यक्ति ने वहाँ उत्पात मचाते हुए वाहनों के शीशे तोड़ दिए। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान व्यक्ति और सुरक्षा कर्मियों के बीच झूमाझटकी भी हुई।

हंगामे से मचा हड़कंप

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के दौरान गोली चलने जैसी आवाज सुनाई देने की चर्चा भी सामने आई। हालांकि, सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवांगन के मुताबिक, मौके पर गोली चलने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, घटना में 112 एंबुलेस के शीशे टूटने की जानकारी मिली है। गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सिविल लाइन पुलिस ने हंगामा करने वाले को हिरासत में ले लिया है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दो है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रथम दृष्ट्या मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। हालांकि, उसकी स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds