लॉगिन

6 अपचारी बालक फरार : गार्ड को कमरे में बनाया बंधक, फिर रसोइया पर खाना फेंककर भागे

Chhattisgarh October 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
6 अपचारी बालक फरार : गार्ड को कमरे में बनाया बंधक, फिर रसोइया पर खाना फेंककर भागे

6 अपचारी बालक फरार : गार्ड को कमरे में बनाया बंधक, फिर रसोइया पर खाना फेंककर भागे

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक मामला सामने आया है, जहां 6 अपचारी बालक गार्ड को कमरे में बंधक बनाकर और रसोइया पर गर्म खाना फेंककर प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार हो गए। ऐसे में अब वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्यापरिसर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी का है। बताया जा रहा है कि बिती रात 6 अपचारी बालकों ने रसोइया पर गर्म खाना फेंक दिया और गार्ड को कमरा में बंद कर दिया, जिसके बाद सभी फरार हो गए।

2 पकड़ाए, 4 की तलाश जारी

घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 2 अपचारी बालकों को पकड़ लिया गया, लेकिन 4 की तलाश अब भी जारी है। इस घटना के बाद प्लेस ऑफ सेफ्टी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है।

पहले भी भाग चुके हैं कई आपचारी

प्लेस ऑफ सेफ्टी से अपचारी बालकों के फरार होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार अपचारी बालकों के भागने की घटना हो चुकी है। ऐसे में प्लेस ऑफ सेफ्टी प्रबंधन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल 4 अपचारी बालकों की तलाश जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds