लॉगिन

आपसी विवाद में बेटे का खौफनाक कदम: सब्जी काटने वाले चाकू से की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh October 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आपसी विवाद में बेटे का खौफनाक कदम: सब्जी काटने वाले चाकू से की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आपसी विवाद में बेटे का खौफनाक कदम: सब्जी काटने वाले चाकू से की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री में एक बेटे ने अपने ही सगे पिता को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम 48 वर्षीय डोमार साहू है। वह ग्राम केंद्री का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, 9 अक्टूबर की शाम को वह अपनी पत्नी दुलेश्वरी साहू के साथ शराब के नशे में विवाद कर रहा था। इसी दौरान उनका बेटा 22 वर्षीय डोमेश साहू घर पहुंचा, तो देखा कि, मां के साथ पिता विवाद कर रहा था।

विवाद के दौरान के पिता अपनी पत्नी और बेटे पर आपत्तिजनक आरोप लगाए जा रहे थे। इसी बात को लेकर डोमेश साहू ने अपने पिता पर रसोई मे रखे सब्जी काटने वाले चाकू से गले पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक द्वारा बचाव का प्रयास करने पर आरोपी ने उसके दाहिने हाथ की कलाई के पास भी चाकू से वार किया। इसके बाद आरोपी ने मृतक के गले पर पुनः कई वार किए. जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के दौरान मृतक की पत्नी मौके पर मौजूद थी।

बेटे ने पिता के मीत तो बताया था आत्महत्या

घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर घटना के समय पहने हुए कपड़ों को अपनी मोटरसाइकिल से जाकर पीछे की ओर स्थित बड़े नहर नाले में फेक दिया। इसके बाद घर लौटकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। काफी देर बाद परिजनो और आसपास के लोगों को मृतक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना दी।

हत्या में प्रयुक्त चाकू जब्त

इस घटना की सूचना मिलते अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई। इसके बाद एफएसएल टीम को सूचित किया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण और आवश्यक साक्ष्य संकलन किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के भेजा दिया गया। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर आरोपी डोमेश साहू से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और अन्य साक्ष्य जप्त किए। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds