लॉगिन

नक्सलवाद के खात्मे के बाद राहुल गांधी का पहला बस्‍तर दौरा! दीपक बैज बोले- ग्रामीण और किसानों की समस्‍या सुनेंगे

Chhattisgarh October 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
नक्सलवाद के खात्मे के बाद राहुल गांधी का पहला बस्‍तर दौरा! दीपक बैज बोले- ग्रामीण और किसानों की समस्‍या सुनेंगे

नक्सलवाद के खात्मे के बाद राहुल गांधी का पहला बस्‍तर दौरा! दीपक बैज बोले- ग्रामीण और किसानों की समस्‍या सुनेंगे

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दौरा प्रस्‍तावित है. राहुल गांधी इस दौरान बस्‍तर संभाग के बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना से प्रभावित ग्रामीणाें और किसानों से मुलाकात करके उनकी समस्‍याओं को सुनेंगे. राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर प्रदेश अध्‍यक्ष दीप बैज ने रायपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी दी है. उन्‍होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष के इस दौरे की तारीख और इस कार्यक्रम की रूपरेखा जल्‍द ही तय की जाएगी.

प्रदेश में नक्सलवाद खात्मे के बाद राहुल गांधी के इस दौरे को पहला दौरा बताया जा रहा है. राहुल गांधी के बस्‍तर आने पर प्रदेश कांग्रेस बोधघाट परियोजना से जुड़े विस्‍थापन और आदिवासियों के अधिकारों के मुद्दे को देशभर में उठाने की तैयारी में जुटी हुई है.

आदिवासियों के अधिकारों से समझौता नहीं – दीपक बैज

पत्रकार वार्ता में अध्‍यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बस्‍तर के जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए ग्रमीणों के साथ खड़ी है. उन्‍होंने कहा कि आदिवासियों के अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्‍होंने आशंका जताते हुए कहा कि बोधघाट परियोजना में स्‍थानीय जनजातीय समुदाय की आजीविका और सांस्‍कृतिक पहचान प्रभावित हो सकती है.

सुखदेव भगत ने किया बस्‍तर दौरा

अध्‍यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने हाल ही के दिनों में बस्‍तर का दौरा किया है. सुखदेव भगत ने दौरे के दौरान ग्रामीणों से चर्चा की है और परियोजना को लेकर उनकी चिंताओं को सुना है. उनका कहना है कि अब राहुल गांधी आएंगे और प्रभावित ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात करके उनसे बातचीत करेंगे. हालांकि अभी राहुल गांधी के दौरे की रुपरेखा घोषित नहीं की गई है.

सरकार पर साधा निशाना

राज्य में बिजली व्‍यवस्‍था को लेकर दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है. बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली के उत्पादन में सरप्‍लस होने के बाद भी प्रदेश में बाहर से बिजली की खरीदी करनी पड़ रही है. उन्‍होंने कहा कि बिजली कटौती से ग्रामीण और शहरी दोनों जगह के लोग परेशान है. दीपक बैज ने स्‍मार्ट मीटर योजना पर कहा कि सरकार की स्‍मार्ट मीटर योजना जनविरोधी है, इसमें लोग तेज रीडिंग की शिकायत कर रहे हैं

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds