लॉगिन

कोयला घोटाला : ईओडब्लू की चार्टशीट में आया डॉ कुमार विश्वास के कार्यक्रम का नाम, ईओडब्लू का दावा 25 लाख रुपए किए गए थे खर्च

Chhattisgarh October 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
कोयला घोटाला : ईओडब्लू की चार्टशीट में आया डॉ कुमार विश्वास के कार्यक्रम का नाम, ईओडब्लू का दावा 25 लाख रुपए किए गए थे खर्च

कोयला घोटाला : ईओडब्लू की चार्टशीट में आया डॉ कुमार विश्वास के कार्यक्रम का नाम, ईओडब्लू का दावा 25 लाख रुपए किए गए थे खर्च

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 570 करोड़ रुपये के कोल लेवी (अवैध उगाही) घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. ईओडब्लू ने सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में 9 हजार से अधिक पन्नों का छठा पूरक चालान (चार्जशीट) पेश किया है. इस चार्जशीट में डॉ. कुमार विश्वास के कार्यक्रम का जिक्र है, ईओडब्लू का दावा है कि इसके लिए 25 लाख रुपए खर्च किए गए थे.

दरअसल खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान कवि कुमार विश्वास का ‘हमर भांचा राम” कार्यक्रम आयोजित किया गया था. तब इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने निर्वाचन आयोग से शिकायत भी की थीं. दावा किया गया था कि शासन रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने नहीं दे रहा, जबकि कांग्रेस की ओर से आयोजित कुमार विश्वास के कार्यक्रम को अनुमति दी गई है.

ईओडब्लू की चार्जशीट के मुताबिक इस मामले के आरोपी विधायक देवेंद्र यादव और आरोपी सूर्यकांत तिवारी के बीच वाट्सअप में हुई बातचीत में उक्त कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपए की व्यवस्था करने के प्रमाण मिले है. इसका जिक्र ईओडब्लू ने अपनी चार्जशीट में किया है जो कोर्ट में पेश की गई है.

बता दें कि इस चार्जशीट में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, रामगोपाल अग्रवाल और आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू समेत 12 प्रमुख आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है. चालान पेश होने के बाद जहां कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है, वहीं कोर्ट परिसर में दिए गए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के बयानों ने राज्य की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds