लॉगिन

छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेगी चिराग पासवान की एलजेपी, कहा -पिता के समर्थक बड़ी संख्या में

Chhattisgarh October 5, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेगी चिराग पासवान की एलजेपी, कहा -पिता के समर्थक बड़ी संख्या में

छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेगी चिराग पासवान की एलजेपी, कहा -पिता के समर्थक बड़ी संख्या में

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया मोड़ आने वाला है. राज्य के चुनावों में अब चिराग पासवान की पार्टी की एंट्री होगी. इसका ऐलान खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी चुनाव लड़ेगी.

पिता के समर्थक बड़ी संख्या में-चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ उन राज्यों में शामिल है, जहां उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के समर्थक बड़ी संख्या में रहे हैं. इसी जनाधार को आधार बनाकर पार्टी अब राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशेगी. चिराग ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी का संगठन भी मजबूत है.

चिराग ने और क्या कहा?

पासवान ने यह भी कहा कि, पार्टी यहां राजनीतिक और चुनावी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाना चाहती है.उन्होंने कहा कि पार्टी छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ने की दिशा में काम करेगी और चुनावी राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएगी.

बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी हाल के समय में अलग-अलग राज्यों में संगठन विस्तार और चुनावी भागीदारी को लेकर काफी सक्रिय रही है. बिहार में एनडीए के साथ गठबंधन में होने के बाद पार्टी का कद बढ़ा है. अब चिराग ने छत्तीसगढ़ को भी इसी विस्तार की कड़ी में शामिल करने की बात कही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds