लॉगिन

शराब पार्टी में खूनी खेल, मामा के दोस्त की टिप्पणी से भड़का भांजा, पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या

Chhattisgarh September 21, 2026 रिपोर्टर: shailesh
शराब पार्टी में खूनी खेल, मामा के दोस्त की टिप्पणी से भड़का भांजा, पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या

शराब पार्टी में खूनी खेल, मामा के दोस्त की टिप्पणी से भड़का भांजा, पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या

दुर्ग : जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. कहासुनी के बाद एक युवक ने 40 वर्षीय पुरण भारती के सिर पर ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सिर में गंभीर चोट लगने से पुरण भारती की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना के समय कमरे में मामा-भांजा शराब पी रहे थे. इसी दौरान उतई निवासी पुरण भारती वहां पहुंचा. शराब पीने के दौरान उसकी राज जोशी से किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया.

ईंट-पत्थर से हमला

इसके बाद राज जोशी ने पुरण भारती पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. सिर में गंभीर चोट लगने के बाद पुरण खून से लथपथ होकर कमरे में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.घटना की सूचना खुद आरोपी के मामा मनीष बघेल ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने मौके पर मौजूद मामा-भांजा दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

उन्होंने ने कहा कि आरोपी बालिग है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और हत्या में आरोपी की भूमिका को लेकर जांच जारी है. आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की जाएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds