लॉगिन

एमपी लेकर जा रहे थे लाखों का गांजा : पुलिस को देख तस्करों ने कार में लगाई आग, 2 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार

Chhattisgarh September 21, 2026 रिपोर्टर: shailesh
एमपी लेकर जा रहे थे लाखों का गांजा : पुलिस को देख तस्करों ने कार में लगाई आग, 2 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार

एमपी लेकर जा रहे थे लाखों का गांजा : पुलिस को देख तस्करों ने कार में लगाई आग, 2 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. ओडिशा के बालांगीर से “हरा नशा” लेकर आ रहे तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने पुलिस बचने के लिए कार में रखी गांजे की बोरियों में आग लगाकर जंगल की ओर भाग गए. मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया है.

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी की सूचना पर बसना पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी की. इस दौरान काले रंग की वैगनआर कार में सवार चालकों ने पुलिस को देखकर वाहन मोड़ और विपरित दिशा में तेजी से दौड़ाने लगे. पुलिस और ANTF की टीम ने कार का पीछा किया. ग्राम चोरभट्ठी से मेदनीपुर जाने वाले मार्ग पर चालक ने कार रोक दी. इसके बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने और सबूत मिटाने के इरादे से कार में रखी गांजे से भरी बोरियों में आग लगा दी और भागने लगे.

पुलिस और ANTF की टीम ने पीछा कर रहे दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार का सामने का शीशा तोड़ा और अंदर लगी आग को बुझाया. इसके बाद कार की डिक्की की तलाशी लेने पर तीन अधजली प्लास्टिक बोरियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 28.465 किलो गांजा मिला. बरमाद गांजे की कीमत 14,23,250 आंकी गई है.

शहडोल ले जा रहे थे गांजा

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ओडिशा के बलांगीर निवासी विनोद राणा से गांजा खरीदा था और अपने साथी शिवा सिंह के साथ इसे शहडोल (मध्य प्रदेश) ले जा रहे थे. रास्ते में पुलिस की नाकाबंदी देखकर पकड़े जाने के डर से उन्होंने कार वापस मोड़ी और गांजे समेत कार में आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की.

पुलिस ने 2 आरोपियों सुलभ सिंह परिहार पिता भारत सिंह परिहार (उम्र 29 साल), निवासी छोटी घोरहटी, थाना नागौद, जिला सतना(म.प्र.).,सागर कुशवाहा पिता मोतीलाल कुशवाहा (उम्र 25 साल), निवासी कोनी टोला, थाना नागौद, जिला सतना(म.प्र.). के खिलाफ NDPS एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है. फरार आरोपी फरार आरोपी शिवा सिंह, निवासी शहडोल, (म.प्र.).की तलाश जारी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds