बिरनपुर हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिता-बेटे की हत्या के भी 9 और आरोपी भी गिरफ्तार

बेमेतरा : जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल को दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को हत्या के मुख्य आरोपी रसीद मोहम्मद उर्फ कल्लू खान (51 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हिंसा के बाद 11 अप्रैल को शक्तिघाट इलाके में पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। दोनों की हत्या के 9 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 8 आरोपियों की गिरफ्तारी 17 अप्रैल को की गई थी।

11 अप्रैल को मिली थी पिता-पुत्र की लाश

बता दें कि बिरनपुर गांव में 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 23 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे साजा थाने के SI बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 11 लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था, वहीं मुख्य आरोपी कल्लू खान को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

kallu khaan

आरोपियों पर की गई थी इनाम की घोषणा

वहीं बिरनपुर के शक्तिघाट इलाके में 10 अप्रैल को पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। दोनों बकरी चराने के लिए जंगल में गए थे, जहां इनकी हत्या कर दी गई थी। आरोपियों का पता बताने वालों को 40 हजार रुपए इनाम की भी घोषणा की गई थी। जिसमें 30 हजार की राशि दुर्ग रेंज के IG आनंद छाबड़ा ने देने का ऐलान किया था, जबकि 10 हजार रुपए का इनाम दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने देने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds