लॉगिन

राहुल गांधी के दौरों पर सीएम साय का तंज : बोले- जहां गए वहां कांग्रेस को हुआ नुकसान

Chhattisgarh September 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
राहुल गांधी के दौरों पर सीएम साय का तंज : बोले- जहां गए वहां कांग्रेस को हुआ नुकसान

राहुल गांधी के दौरों पर सीएम साय का तंज : बोले- जहां गए वहां कांग्रेस को हुआ नुकसान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलग-अलग राज्यों में हो रहे दौरो को लेकर निशाना साधा है। ओडिशा रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने राहुल गांधी के राजनीतिक दौरों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके पिछले दौरों का रिकॉर्ड देखा जाए तो जिन-जिन जगहों पर वे गए, वहाँ कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा।

मध्यप्रदेश दौरे को लेकर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री साय ने राहुल गांधी के आगामी मध्यप्रदेश दौरे को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहाँ-जहाँ दौरे पर गए है, वहां कांग्रेस को नुकसान हुआ है। अब इंदौर और मध्यप्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

राजनीतिक दौरों को लेकर CM साय का दावा

सीएम साय का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब राहुल गांधी लगातार अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक कार्यक्रमों और दौरों में शामिल हो रहे है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के पूर्व दौरों और कांग्रेस के प्रदर्शन का हवाला देते हुए उनके राजनीतिक प्रभाव पर सवाल उठाया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के लिए रवाना हुए है। इस दौरान वे ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात करेंगे और दोनो राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds