लॉगिन

ओवरटेक को लेकर विवाद : ट्रक चालक से भिड़े कार सवार, फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh September 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
ओवरटेक को लेकर विवाद : ट्रक चालक से भिड़े कार सवार, फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

ओवरटेक को लेकर विवाद : ट्रक चालक से भिड़े कार सवार, फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर : ट्रक को ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और हवाई फायरिंग तक पहुंच गया। प्रतापपुर थाना क्षेत्र की खड़गवां पुलिस चौकी में एक ट्रक चालक ने कार सवारो पर पिस्टल तानकर मोबाइल छीनने और दो राउंड हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त किया गया है।

ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक और कार सवारों के बीच ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कार सवारों ने चालक के साथ मारपीट की और पिस्टल दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दो राउंड हवाई फायरिंग की गई। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

घेराबंदी कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी

शिकायत के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्यामलाल साहू और राजेश अम्बष्ट के रूप में बताई गई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 309(6) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी है। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds