लॉगिन

छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा भारी बारिश का दौर! आईएमडी ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

Chhattisgarh September 17, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा भारी बारिश का दौर! आईएमडी ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा भारी बारिश का दौर! आईएमडी ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई. हालांकि, अब 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

19 सितंबर से बढ़ेगा बारिश का दायरा

मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 और 18 सितंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. 19 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़कर अनेक स्थानों तक पहुंच सकता है.

20 से भारी बारिश की संभावना

20 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 21 और 22 सितंबर को भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना से इनकार किया है. 16 सितंबर को रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान था.

राजनांदगांव में सबसे अधिक तापमान

16 सितंबर को राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा. दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और रायपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वज्रपात के दौरान सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात के दौरान लोगों को घर के अंदर या सुरक्षित पक्के आश्रय में रहने की सलाह दी है. पेड़ों के नीचे शरण लेने और बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करने से बचने को कहा गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds