लॉगिन

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा नक्सली हमले का वीडियो आया सामने, धमाके के साथ सुनाई दी गोलियों की तड़तड़ाहट

Chhattisgarh April 27, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा नक्सली हमले का वीडियो आया सामने, धमाके के साथ सुनाई दी गोलियों की तड़तड़ाहट

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा नक्सली हमले का वीडियो आया सामने, धमाके के साथ सुनाई दी गोलियों की तड़तड़ाहट

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा नक्सली हमले का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें धमाके के साथ गोलियों के तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दे रही है. दंतेवाड़ा में बुधवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सुरक्षाबल के 10 जवानों समेत 11 लोगों की मौत की घटना के बाद राज्य के बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

hamla

अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के काफिले में शामिल एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया था. इस घटना में 10 पुलिसकर्मी और एक वाहन चालक की मौत हो गई थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में शहीद जवान जिला रिजर्व गार्ड (राज्य पुलिस की एक नक्सल विरोधी इकाई) के सदस्य थे. शहीद जवानों में से आठ दंतेवाड़ा जिले के निवासी थे, जबकि एक-एक पड़ोसी जिला सुकमा और बीजापुर के रहने वाले थे. शहीद जवानों में से कुछ नक्सलवाद छोड़ने के बाद सुरक्षाबल में शामिल हुए थे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds