लॉगिन

राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारी बनेंगे आईएएस, डीपीसी की बैठक में लग सकती है मुहर

Chhattisgarh September 8, 2026 रिपोर्टर: shailesh
राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारी बनेंगे आईएएस, डीपीसी की बैठक में लग सकती है मुहर

राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारी बनेंगे आईएएस, डीपीसी की बैठक में लग सकती है मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को जल्द आईएएस अफसर बनाया जा सकता है। आईएएस अवार्ड के लिए अधिकारियों के नामों पर विचार करने के लिए दिल्ली में कल विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल शामिल होंगे। बैठक यूपीएससी के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में होगी।

जानकारी के अनुसार, 2013 बैच में 29 अधिकारियों में से सिर्फ तीन अधिकारियों को पिछले सालआईएएस अवार्ड मिला था, जिसमें सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिया के नाम शामिल थे। लेकिन अब इसी बैच यानी 2014 में मौजूद अन्य अफसरों के नाम आईएएस अवार्ड के लिए सामने आ सकते हैं।

इन अधिकारियों को मिल सकता है आईएएस अवार्ड

इनमें अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस साल राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS बनने के लिए 5 पद खाली बताए जा रहे हैं। लेकिन 2 अधिकारियों के कुछ अन्य मामलों के चलते उन्हें अवार्ड नहीं दिए जाने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इसीलिए कुल 3 अफसरों को IAS अवार्ड दिया जा सकता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds