लॉगिन

सनकी बदमाश की दबंगई : बाइक पर बैठे युवक के सिर पर बरसा दिया डंडा, सीसीटीवी फुटेज मे कैद हुई करतूत

Chhattisgarh September 4, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सनकी बदमाश की दबंगई : बाइक पर बैठे युवक के सिर पर बरसा दिया डंडा, सीसीटीवी फुटेज मे कैद हुई करतूत

सनकी बदमाश की दबंगई : बाइक पर बैठे युवक के सिर पर बरसा दिया डंडा, सीसीटीवी फुटेज मे कैद हुई करतूत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के तेलीपारा इलाके में एक सनकी आदतन बदमाश ने बाइक पर बैठे युवक के सिर पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वीडियो में हमला करते नजर आया युवक

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा स्थित दरबार लॉज के पास की बताई जा रही है। हमले की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में आरोपी युवक के सिर पर डंडे से हमला करता नजर आ रहा है।

घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी

बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन बदमाश है और किसी बात को लेकर युवक पर अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और हमले के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल, युवक का सिम्स में इलाज जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds