लॉगिन

18 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 11.15 लाख का माल जब्त

Chhattisgarh September 2, 2026 रिपोर्टर: shailesh
18 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 11.15 लाख का माल जब्त

18 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 11.15 लाख का माल जब्त

महासमुंद : महासमुंद जिले के सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 18 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 11 लाख 15 हज़ार रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर सिंघोड़ा पुलिस ने ओडिशा बॉर्डर स्थित नेशनल हाईवे-53 के अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल पर सघन जांच अभियान चलाया। दो स्कूटियों पर सवार संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई, जिनकी पहचान बिहार निवासी दीपक कुमार साहनी और विशाल शाह के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान स्कूटी में छिपाकर रखा 18 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये है। आरोपी ओडिशा से गांजा खरीदकर पंजाब में खपाने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन और दो स्कूटियां भी जब्त कीं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds