लॉगिन

रक्षाबंधन पर मानसून बनेगा आफत! आईएमडी ने कई जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

Chhattisgarh August 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रक्षाबंधन पर मानसून बनेगा आफत! आईएमडी ने कई जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

रक्षाबंधन पर मानसून बनेगा आफत! आईएमडी ने कई जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिन आफत भरे हो सकते हैं. मानसून के चलते तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान लगभग सामान्‍य बना रहेगा. वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के की चेतावनी भी जारी की गई है.

प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश का दौर

प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हो सकती है. वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावन जताई जा रही है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले एक सप्‍ताह तक ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहेगा.

सुकमा में जनजीवन प्रभावित

प्रदेश के सुकमा जिले में लगातार 24 घंटे से बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है. जिले में कई नदी-नालों का जलस्‍तर सामान्‍य से बढ़ गया है. पुलों से पानी ऊपर बहने लगा है. वहीं जगरगुंडा से सिलगेर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है. इस रास्‍ते पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है. इसके साथ ही वेदरे नदी भी उफान पर है.

कैसे रहने वाला है मौसम

मौसम विभाग ने पूरे राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है. विभाग ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी है.

विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आने वाले 2 दिनों में ज्यादातर स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं विभाग ने कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर,सुकमा, दुर्ग, पेंड्रा समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds