लॉगिन

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh July 29, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. अगले 3 दिनों तक मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है.

इन जिलों मे भारी बारिश के आसार

आज छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है. रायपुर शहर में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग और बेमेतरा में गरज-चमक के साथ 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जशपुर सहित कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश हो सकती है.

पूरे प्रदेश में बारिश का दौर

30 जुलाई को ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में बादल छाए रहेंगे. गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

कहीं राहत, कहीं फिर तेज बारिश

31 जुलाई को छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में बारिश जारी रहने के आसार हैं. कुछ इलाकों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, लेकिन उत्तर और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds