लॉगिन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीएम विष्णु देव साय का रिएक्शन, बोले- राष्ट्रहित सर्वोपरि

Chhattisgarh July 26, 2026 रिपोर्टर: shailesh
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीएम विष्णु देव साय का रिएक्शन, बोले- राष्ट्रहित सर्वोपरि

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीएम विष्णु देव साय का रिएक्शन, बोले- राष्ट्रहित सर्वोपरि

रायपुर : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया सामने आई है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके सीएम ने लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक दायित्व का निर्वहन सदैव निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ किया है.

‘राष्ट्रहित को सर्वोपरि’

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के सृजन में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है.

उन्होंने आगे लिखा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने पद से त्यागपत्र देने का उनका निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक है. राष्ट्रसेवा के उनके सतत प्रयास निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहें. उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds